हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CT 2025: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी की बिगड़ी तबीयत

Champions Trophy 2025: भारत को अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते खिलाड़ी को प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी।

विज्ञापन
Team India

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया अगला लीग मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। हालांकि ये दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और ये मैच पॉइंट्स टेबल में नबर-1 पायदान की लड़ाई के लिए होगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। वहीं, शुभमन गिल की खराब तबीयत ने मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। भारतीय टीम का अगला मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होगा।

शुभमन गिल की तबीयत हुई खराब

बुधवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल दोनों ही अनुपस्थित रहे। हिटमैन को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इस बीच गिल तबीयत की बिगड़ गई जिसके चलते वे बुधवार को अभ्यास में शामिल नहीं हुए।

ये भी पढ़ें:- CT 2025: बदल रहा सेमीफाइनल का समीकरण, जानें किस टीम के साथ हो सकता है भारत का मुकाबला

विज्ञापन

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल ने तबीयत खराब होने के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि गिल के न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मैच से पहले ठीक होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ बीमार ऋषभ पंत ने भी बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने बल्लेबाजों को जमकर गेंदबाजी कराई।

कमाल की फॉर्म में गिल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल कमाल की फॉर्म दिख रहे हैं। अभी तक गिल के बल्ले से एक शतक भी निकल चुका है जो उन्होंने बांग्लादेश के साथ खेले गए मैच में लगाया था। इस मैच में गिल ने 101 रन की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन


इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ गिल ने 46 रन की पारी खेली थी। शुभमन गिल इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं उन्होंने अभी तक 2 मैचों में 147 रन बनाए हैं। ऐसे में टीम इंडिया और फैंस चाहेंगे कि गिल पूरी तरह से फिट और फॉर्म में रहे।

ये भी पढ़ें:- PAK vs BAN: रावलपिंडी में बल्लेबाज में मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का दिखेगा दम,जानें कैसी होगी इस मुकाबले के लिए पिच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola