हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुभमन गिल का हाहाकार, धमाकेदार शतक ठोककर अंग्रेजों के उड़ाए परखच्चे

Shubman Gill: शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड का होश उड़ा दिया है। उन्होंने कमाल की पारी खेली है।

विज्ञापन

Shubman Gill: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच में शतक जमाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ धमाका कर दिया। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले गिल का ये शतक भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने 95 गेंदों में शतक पूरा किया।

शुभमन गिल का शानदार शतक

शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाज के रूप में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 102 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। हालांकि गिल अपनी पारी को और बड़ा नहीं बना सके। उन्हें आदिल रशीद ने 52 रनों पर आउट कर दिया।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में गिल

इससे पहले गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 2 मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने दोनों ही मैच में अर्धशतक बनाया था। उन्होंने पहले मैच में 87 और दूसरे मैच में 60 रनों की शानदार पारी खेली थी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले गिल शानदार लय में हैं। भारत के लिए ये अच्छे संकेत हैं।

सबसे तेज 2500 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज

गिल ने इस मैच में इतिहास रचते हुए वनडे प्रारूप में सबसे तेज 2500 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हाशिम अमला को पछाड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में भी अपना झंडा गाड़ा। वह आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola