हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुभमन गिल के पास विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इतिहास रचने का गोल्डन चांस

Shubman Gill: शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। वह विराट कोहली, कपिल देव को पीछे छोड़ सकते हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर शुभमन गिल महारिकॉर्ड बना सकते हैं।

विज्ञापन

Shubman Gill: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद गिल की सेना के लिए ये अग्निपरीक्षा मानी जा रही है। क्योंकि टीम इंडिया में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इंग्लैंड की सरजमीं पर घरेलू टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना गिल के लिए ये बड़ी चुनौती है। क्योंकि वह पहली बार टेस्ट की कप्तानी संभालेंगे। हालांकि गिल के पास इतिहास रचने का भी मौका होगा।

गिल के पास इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर शुभमन गिल भारत को 2 मैच जीता देते हैं तो वह बतौर कप्तान अजीत वाडेकर, सौरव गांगुली और एमएस धोनी के अलावा राहुल द्रविड़ आगे निकल जाएंगे। इसके अलावा अगर वह अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 3 टेस्ट मैच जीता देते हैं तो वह कपिल देव से आगे निकल जाएंगे और अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की बराबरी कर लेंगे। अगर शुभमन गिल 4 टेस्ट मैच जीत जाते हैं तो वह कप्तानी के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ देंगे।

इन भारतीय कप्तानों ने जीते हैं इतने मैच

बतौर कप्तान इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच विराट कोहली ने जीते हैं। उन्होंने 3 मैच अपने नाम किए। इसके अलावा कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 2 टेस्ट मैच जीते हैं। इसके अलावा राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, सौरव गांगुली और अजीत वाडेकर ने अपनी कप्तानी में 1-1 टेस्ट मैच जीते हैं। ऐसे में शुभमन गिल के पास इन दिग्गजों को पछाड़ने का गोल्डन चांस है।

विज्ञापन

ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 136 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें 35 मुकाबले में भारत ने अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 51 मैच में इंग्लैंड ने बाजी मारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola