हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब इस टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं शुभमन गिल, BCCI देने वाली है बड़ी जिम्मेदारी!

Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को भारतीय कप्तान नियुक्त किया गया था। अब उन्हें बीसीसीआई एक और बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है।

विज्ञापन

Shubman Gill: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया। गिल ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से बल्कि कप्तानी से भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने शानदार कप्तानी की और 5 मैचों की खेली गई सीरीज को 2-2 से बराबर भी किया। गिल को अब बीसीसीआई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

बीसीसीआई दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल भारत में दलीप ट्रॉफी का आयोजन होने वाला है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शुभमन गिल नॉर्थ जोन की कप्तानी संभाल सकते हैं। 28 अगस्त से दलीप ट्रॉफी का आगाज होने वाला है। नॉर्थ जोन 28 अगस्त को ही ईस्ट जोन के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन को दी गई है, जो इन दिनों भारतीय टीम से दूर हैं। इसके अलावा वेस्ट जोन का कप्तान शार्दुल ठाकुर को बनाया गया है। भारत के कई स्टार खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा होंगे।

गिल का शानदार फॉर्म

इंग्लैंड दौरे से पहले गिल को पहली बार भारत का टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूट ली। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 5 मैच में उन्होंने 75.40 की शानदार औसत के साथ 754 रनों को अपने नाम किया था। उन्होंने 4 शतक भी लगाए, जिसमें 269 रनों की विशाल पारी भी शामिल है।

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यू
नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन (क्वार्टर फाइनल 1)28 अगस्त – 31 अगस्त 2025सेंटर ऑफ एक्सेलेंस
सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन (क्वार्टर फाइनल 2)28 अगस्त – 31 अगस्त 2025सेंटर ऑफ एक्सेलेंस
सेमीफाइनल 14 सितंबर – 7 सितंबर 2025सेंटर ऑफ एक्सेलेंस
सेमीफाइनल 24 सितंबर – 7 सितंबर 2025सेंटर ऑफ एक्सेलेंस
फाइनल11 सितंबर – 14 सितंबर 2025सेंटर ऑफ एक्सेलेंस

दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली टीमें

नॉर्थ जोन

साउथ जोन

विज्ञापन

ईस्ट जोन

वेस्ट जोन

विज्ञापन

सेंट्रल जोन

नॉर्थ-ईस्ट जोन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola