Shubman Gill and KL Rahul Networth: भारतीय टीम इन दिनों बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल और केएल राहुल दोनों को खेलते हुए देखा गया था। जहां चेन्नई टेस्ट में केएल राहुल फ्लॉप साबित हुए थे, तो वहीं शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया था।
इससे पहले गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन अपने इस शतक से गिल ने आलोचकों को जवाब दिया था। अब ये दोनों खिलाड़ी कानपुर टेस्ट में भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं आज हम आपको इन दोनों क्रिकेटर्स की नेटवर्थ के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
शुभमन गिल की नेटवर्थ
शुभमन गिल ने बेहद कम उम्र में क्रिकेट में अपना बड़ा नाम कर लिया है। गिल एक किसान के बेटे हैं। जो पंजाब से आते हैं। गिल बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल सैलरी और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं। बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में गिल को खिलाड़ियों की ग्रेड ए श्रेणी में रखा है। भारतीय टीम के लिए खेलने पर गिल को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा आईपीएल में गुजरात टाइटंस गिल को एक सीजन खेलने का 8 करोड़ रुपये देती है। वहीं गिल अलग-अलग ब्रांड से भी कमाई करते हैं। गिल की कुल नेटवर्थ 34 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: टीम इंडिया में वापसी को तैयार संजू और ईशान, पंत होंगे बाहर!
केएल राहुल की नेटवर्थ
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल लंबे समय से भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। राहुल को भी बीसीसीआई ने ग्रेड ए खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा है। बीसीसीआई केएल राहुल को भारत के लिए खेलने पर सालाना 5 करोड़ रुपये देती है। इसके अलावा आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स केएल राहुल को एक सीजन खेलने के लिए 17 करोड़ रुपये देती है। इसके अलावा राहुल भी ऐड और अलग-अलग ब्रांड से कमाई करते हैं। केएल राहुल की कुल नेटवर्थ 101 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें:- ICC Test Ranking में ऋषभ पंत की लंबी छलांग, कोहली और रोहित को हुआ नुकसान
संबंधित खबरें
CSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI कप्तान के ट्रेड पर आया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक-संजू कर सकते हैं ओपनिंग
2 hrs agoटीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
9 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
10 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
10 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
11 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
12 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
13 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines