Hardik Pandya vs Abdul Razzaq: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज के एक दावे ने नई बहस को जन्म दे दिया है कि उनकी टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से बेहतर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कहा कि योगदान के मामले में रज्जाक हार्दिक से बेहतर और बड़े खिलाड़ी थे। इस मामले पर अब पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शोएब अख्तर ने अपनी राय रखी है।
हार्दिक कोई मैल्कम मार्शल या वकार यूनिस नहीं है- अख्तर
दरअसल एक टीवी शो ‘गेम ऑन है’ पर चर्चा के दौरान सबसे पहले अख्तर ने ही इस बहस को हवा दी कि रज्जाक पंड्या से बेहतर हैं। अख्तर ने कहा, ‘हार्दिक पांड्या कोई मैल्कम मार्शल या वकार यूनिस नहीं है। जवागल श्रीनाथ या ब्रेट ली नहीं है। यह सिर्फ उनकी मानसिकता है। आप उन्हें नई गेंद देते हैं, वह आपके लिए बॉलिंग करते हैं। आप उन्हें बीच में गेंदबाजी करने के लिए कहते हैं, वह ऐसा करते हैं। हालांकि, वह इतने शक्तिशाली हिटर भी नहीं हैं। उन्होंने यह भरोसा दिलाया था कि दुनिया आपका स्टेज है। मार्केट आपको बड़ा बनने की परमिशन देती है।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: कब होगा दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान का ऐलान? फ्रेंचाइजी ने तय की तारीख
रज्जाक हार्दिक से बेहतर थे- हफीज
इस कार्यक्रम में हफीज भी मौजूद थे, जो अख्तर की बातों से पूरी तरह सहमत थे। उन्होंने कहा, “मैं अख्तर से सहमत हूं। आप अब्दुल रज्जाक के प्रदर्शन का ब्यौरा निकाल लें। वह बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे। लेकिन सिस्टम ने उनका ख्याल नहीं रखा और इसकी वजह से उन्होंने भी ज्यादा रिस्पॉन्ड नहीं किया। उनकी स्किल्स सीमित थी, जहां उन्होंने अपनी क्षमता से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश नहीं की। मैंने रज्जाक को जितना भी देखा है, वह हार्दिक से बेहतर थे।’
एक भी मैच नहीं जीत सका पाकिस्तान
बता दें कि मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान एक भी मैच जीतने में असफल रहा। मेन इन ग्रीन को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा और बाद में टीम चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भी दुबई में हार गई। इस मैच में भारत की ओर से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। टीम का बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
यह भी पढ़ें: WPL 2025: गुजरात को रौंद कर फाइनल में मुंबई इंडियंस की एंट्री, अब इस टीम से होगी खिताबी जंग
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
38 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines