IPL 2025: कब होगा दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान का ऐलान? फ्रेंचाइजी ने तय की तारीख

Delhi Capitals: आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान अभी तक नहीं किया है। लेकिन फ्रेंचाइजी ने अब तारीख की घोषणा कर दी है।

DC

Delhi Capitals: आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक अपने नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। आईपीएल 2025 ऑक्शन के बाद अब तक सभी 9 टीमों ने अपने कप्तान फाइनल कर लिए हैं। लेकिन दिल्ली ने अब तक अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि दिल्ली ने अपने नए कप्तान पर बड़ा अपडेट दिया है और साथ ही ये भी बताया है कि दिल्ली के नए कप्तान का ऐलान कब और कितने बजे किया जाएगा?

विज्ञापन

कब होगा ऐलान?

13 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान पर बड़ा अपडेट दिया। फ्रेंचाइजी ने बताया कि 14 मार्च भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे नए कप्तान का ऐलान होगा। फ्रेंचाइजी ने ये भी बताया कि नए कप्तान को चुन लिया गया है। केवल इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

विज्ञापन

कप्तानी की रेस में फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल और अक्षर पटेल को माना जा रहा है। राहुल और फाफ के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है, जबकि अक्षर पटेल युवा खिलाड़ी हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें लंबे रेस के घोड़े की तरह देख सकती है। हालांकि अब किस खिलाड़ी पर कप्तानी की मुहर लगती है। इसके लिए फैंस को बस थोड़ा इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल

तारीख टीम स्थान
24 मार्च लखनऊ सुपर जायंट्स विशाखापट्टनम
30 मार्च सनराइजर्स हैदराबाद विशाखापट्टनम
5 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई
10 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बैंगलोर
13 अप्रैल मुंबई इंडियंस दिल्ली
16 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स दिल्ली
19 अप्रैल गुजरात टाइटंस अहमदाबाद
22 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ
27 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली
29 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली
5 मई सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद
8 मई पंजाब किंग्स धर्मशाला
11 मई गुजरात टाइटंस दिल्ली
15 मई मुंबई इंडियंस मुंबई

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ