शाकिब ने पहली बार बांग्लादेश के तख्तापलट पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने पहली बार अपने देश में हुए तख्तापलट पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट्स साझा किया है।

Shakib Al hasan (2)
विज्ञापन

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने पहली बार बांग्लादेश में हुए तख्तापलट पर चुप्पी तोड़ी है। बांग्लादेश में हुए आंदोलन के दौरान शाकिब अल हसन पर हत्या का भी आरोप लगा था। लेकिन वह उस समय कनाडा में क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से आंदोलनकारियों से माफी मांगी है।

शाकिब अल हसन ने मांगी माफी

बांग्लादेश के इस महान खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि सबसे पहले मैं उन सभी छात्रों के लिए सम्मान व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया और भेदभाव विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया। कोई भी बलिदान किसी अपनों के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता है। कोई भी चीज लोगों की जान वापस नहीं ला सकती है। जो लोग जरूरी समय के दौरान मेरी चुप्पी से आहत हुए हैं। मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहता हूं और उनसे माफी भी मांगता हूं।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में शाकिब ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज खेलने की इच्छा जताई है। हालांकि इस दौरान उन्होंने सरकार से खुद की सुरक्षा की मांग की है। भारत के बाद टेस्ट सीरीज खेलने के बाद शाकिब यूएई चले गए थे। वहीं दूसरी ओर मौजूदा सरकार के खेल सलहकार आसिफ महमूद ने कहा है कि शाकिब को सुरक्षा दी जाएगी। लेकिन इससे पहले वह अपनी राजनीतिक रुख को साफ करें।

विज्ञापन
शाकिब ने बताया सांसद बनने का कारण

बता दें कि शाकिब, शेख हसीना सरकार में सांसद चुने गए थे। इस पर बात करते हुए शाकिब ने कहा कि मेरा राजनीति में आने का एकमात्र मकसद अपने क्षेत्र मगुरा को विकास की ओर ले जाना है। इस क्षेत्र की तरक्की करने की मेरी इच्छा ने ही मुझे सांसद बनने के लिए प्रेरित किया। लेकिन मेरी पहचान एक बांग्लादेश क्रिकेटर के रूप में है।

विज्ञापन

ऐसा रहा शाकिब का हालिया प्रदर्शन

भारत के खिलाफ शाकिब अल हसन खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने पहले मैच में 32 और 25 रन बनाए थे। जबकि उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली थी। वहीं दूसरे मैच में दिग्गज ऑलराउंडर ने 9 और 0 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 4 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ