बांग्लादेश दौरे से बाहर हो सकता है पूर्व कप्तान, सामने आई बड़ी वजह

Shaheen Afrid Rested BAN vs PAK: टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पाकिस्तान का पूर्व कप्तान बाहर रह सकता है।

Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team

Shaheen Afrid Rested BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करने वाली है। इस सीरीज का आगाज 21 अगस्त को होगा। सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी और दूसरा मैच कराची में खेला जाना है। वहीं रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि इस सीरीज से पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान को आराम दिया जा सकता है। जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है। पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच ने इस बात की जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी नहीं होंगे टीम का हिस्सा!

रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश दौरे से पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी बाहर रह सकते हैं। दरअसल अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण शाहीन इस सीरीज को मिस कर सकते हैं। फरवरी साल 2023 में शाहीन ने अंशा से शादी की थी। जिसके बाद शाहीन और अंशा पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों को अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अफरीदी को बांग्लादेश के साथ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोच जेसन गिलेस्पी ने दी जानकारी

जियो न्यूज से बातचीत करते हुए पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी ने बताया कि अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण शाहीन को बांग्लादेश दौरे से बाहर रहना पड़ सकता है। ऐसे समय में अगर शाहीन अपनी पत्नी के साथ समय बिताना चाहते हैं तो बोर्ड उनको आराम देगा।

शाहीन पर लगा कोचिंग स्टाफ से बदतमीजी करने का आरोप

कई दिनों से शाहीन को लेकर ऐसी खबरें चल रही हैं कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ बदतमीजी भरा व्यवहार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दौरान ये घटनाएं हुई थी। इस सीरीज के दौरान शाहीन और बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ के बीच नोकझोंक हुई थी। इतना ही नहीं बाद में शाहीन ने यूसुफ से अपने इस व्यवहार के लिए माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ