T20I में रवींद्र जडेजा की जगह लेने को लेकर स्टार खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, 'जाहिर तौर पर...'

IND vs ZIM 4rth T20I: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद अब टीम इंडिया को जडेजा की रिप्लेसमेंट की दरकरार है। जिसको लेकर अब इस खिलाड़ी को जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। जिसको लेकर अब स्टार खिलाड़ी ने चुप्पी तोड़ी है।

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja

IND vs ZIM 4rth T20I: भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 2 मैच जीतकर टीम इंडिया 2-1 से आगे है। अब सीरीज का चौथा मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। इस सीरीज में युवा टीम इंडिया खेल रही है, क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ी अब टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

विज्ञापन

ऐसे में अब टीम इंडिया को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की जरूरत होगी। वहीं दूसरी तरफ इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले स्टार ऑलराउंडर को रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने सवाल पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ी चुप्पी

वाशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा है। इस सीरीज में सुंदर कमाल का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस दौरान जब वाशिंगटन सुंदर से रवींद्र जडेजा की जगह भरने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे अभी अपना 100 फीसदी देकर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। ये एक ऐसी चीज है जिसको लेकर मैं कभी समझौता नहीं कर सकता। टीम इंडिया के लिए खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे लगातार खुद को बेहतर करते रहना है जिसके बाद सब ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन

तीसरे मैच में किया था कमाल का प्रदर्शन

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 10 जुलाई को खेला गया था। इस मैच में वाशिंगटन सुंदर ने कमाल का प्रदर्शन किया था। गेंदबाजी करते हुए वाशिंगटन ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। जिसके चलते जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी थी। इस मैच को टीम इंडिया ने 23 रनों से जीत लिया था। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़ोतरी बना ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ