हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरफराज खान ने घटाया 17 किलो वजन, पृथ्वी शॉ को पूर्व दिग्गज ने दी नसीहत

विज्ञापन
sarfaraz khan-prithvi shaw

Sarfaraz Khan: सरफराज खान फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए उनको इंडिया ए टीम में शामिल किया गया था, जिसके बाद उम्मीद थी कि उनको सीनियर टीम में भी शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा हो न सका। सरफराज ने इंग्लैंड के सामने ही टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर भी कई बार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन अब सरफराज ने कड़ी मेहनत करते हुए 17 किलो वजन घटकार सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर सरफराज की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। वहीं अब इंग्लैड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ को नसीहत दे डाली।

पीटसरन की पृथ्वी शॉ को नसीहत

सरफराज खान का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी काफी दंग हैं। पीटरसन ने सरफारज की जमकर तारीफ की है तो वहीं पृथ्वी शॉ को ताना मारा। केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि “शानदार एफर्ट, यंग मैन। बहुत-बहुत बधाई और मुझे यकीन है कि इससे अब तुमको लगातार शानदार प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। मुझे ये काफी पसंद आया आपने प्राथमिकताओं को व्यवस्थित करने में समय बिताया। क्या कोई पृथ्वी शॉ को ये दिखा सकता है? ये हो सकता है। स्ट्रॉन्ग बॉडी, स्ट्रॉन्ग मांइड।”

दरअसल पृथ्वी शॉ की फिटनेस को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, जिसके चलते उनको टीम में भी काफी कम मौका मिलता है। खराब फिटनेस का असर उनके प्रदर्शन पर भी साफ दिखता है। इस बार आईपीएल 2025 में इस खिलाड़ी को किसी टीम ने नहीं खरीदा था। कुछ खराब आदतों के चलते पृथ्वी ने फिटनेस पर ज्यादा फोकस नहीं किया। पृथ्वी शॉ ने अपनी कप्तानी में अंडर-19 टीम इंडिया को वर्ल्ड कप भी जिताया था, जिसके बाद साल 2018 में उनको टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था।

विज्ञापन

अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में पृथ्वी ने शतक लगाकर तहलका मचा दिया था, इस खिलाड़ी की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से होने लगी थी लेकिन ज्यादा दिन तक उनका ये शानदार प्रदर्शन चल नहीं सका। खराब फिटनेस के चलते उनके प्रदर्शन पर पड़े असर को देखते हुए पृथ्वी को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। साल 2021 में पृथ्वी शॉ ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था, तब से इस खिलाड़ी की टीम इंडिया नें वापसी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट बना पाकिस्तानी बल्लेबाज, टीम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola