हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'संजू सैमसन को CSK में मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी', पूर्व भारतीय दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Sanju Samson: संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब आईपीएल 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं. इस बार वह सीएसके से खेलेंगे. ऐसे में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने संजू सैमसन को लेकर बड़ी भविष्वाणी की है. उनका बयान चर्चा में है.

विज्ञापन

Sanju Samson: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना झंडा गाड़ने के बाद संजू सैमसन अब आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए तैयार हैं. सीएसके की ओर से संजू पहली बार खेलेंगे. उन्हें रवींद्र जडेजा से ट्रेड के जरिए सीएसके में लाया गया है. संजू शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए आखिरी तीन मैच में अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने संजू को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

अनिल कुंबले की बड़ी भविष्यवाणी

अनिल कुंबले ने संजू सैमसन पर बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि संजू के लिए यह भूमिका एकदम सही है, वे लगभग उप-कप्तान की तरह इन जिम्मेदारियों को संभालेंगे. उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान की कप्तानी की है, इसलिए नेतृत्व की भूमिका उनके लिए स्वाभाविक है, और सीएसके को इसी की तलाश रहेगी. पिछले साल, जब ऋतुराज चोटिल थे, तो एमएस धोनी को कप्तानी संभालनी पड़ी थी, और इससे पहले, जब रवींद्र जडेजा भी कप्तान थे, तो एमएस धोनी सीजन के बीच में कप्तानी पर वापस आ गए थे.

विकेटकीपिंग पर बात करते हुए धोनी ने कहा “अगर एमएस धोनी सीजन के दौरान किसी समय संजू को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंप दें तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा. वह नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे, और अगर ऋतुराज चोट या किसी अन्य कारण से उपलब्ध नहीं होते हैं, तो संभवतः एमएस धोनी की जगह संजू ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे.”

विज्ञापन

राजस्थान के लिए संभाल चुके हैं कप्तानी

संजू सैमसन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाल चुके हैं. वह कई बार राजस्थान को अपनी कप्तानी में प्लेऑफ तक लेकर गए हैं. संजू कप्तानी के अलावा अपने निजी प्रदर्शन से भी खासा प्रभावित करते थे. पिछले सीजन राजस्थान के लिए उन्होंने 9 मैच में 35.62 की औसत के साथ 285 रन बनाए थे. वह चोट की वजह से पूरा मैच नहीं खेल पाए थे. वहीं आईपीएल 2024 में उन्होंने 16 मैच में 531 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: जोस बटलर के लिए खराब रहा टी-20 वर्ल्ड कप 2026, अब स्टार खिलाड़ी ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola