हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संजू सैमसन के पीछे अब KKR, इन 2 खिलाड़ियों से हो सकता है बदला

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की डिमांड काफी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने संजू सैमसन में दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञापन
Sanju Samson

IPL 2026 Sanju Samson: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। संजू की इतनी चर्चा एशिया कप 2025 और आईपीएल 2026 को लेकर हो रही है। जहां कुछ फैंस संजू को एशिया कप के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं तो वहीं आईपीएल 2026 में संजू की टीम बदलने की काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। लंबे समय से आईपीएल में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं और कप्तानी भी कर रहे हैं। हालांकि पिछला सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था।

संजू सैमसन पर अब केकेआर की नजरें

अभी तक अटकलें लगाई जा रही थी कि चेन्नई सुपर किंग्स भी संजू सैमसन को लेना चाहती है। वहीं अब इस रेस में 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम भी सामने निकलकर आया है। रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जाहिर की है। इसके बदलने केकेआर ने राजस्थान के सामने अंगकृष रघुवंशी और रमनदीप सिंह के रूप में 2 ऑप्शन रखे हैं।

केकेआर ने आरआर को इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी को चुनने का ऑप्शन दिया है। हालांकि ऐसा होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, क्योंकि आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में रिटने किया था। जबकि केकेआर ने रघुवंशी को 3 और रमनदीप को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

विज्ञापन

RR ने चेन्नई से मांगे थे ये खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी संजू सैमसन में दिलचस्पी दिखाई है, हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने संजू के बदले सीएसके से रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे को मांगा था जिसके लिए सीएसके तैयार नहीं थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन ने मचाया ‘हाहाकार’, अब कैसे इग्नोर करेंगे सिलेक्टर्स?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola