Sanju Samson: आईपीएल 2025 से पहले संजू सैमसन को बुरी तरह चोट लगी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संजू करीब 1.5 महीने के लिए क्रिकेट के एक्शन से दूर रहेंगे। स्टार क्रिकेटर की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में चोट लग गई थी। आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।
केरल टीम को भी बड़ा झटका
संजू को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के बाद रणजी ट्रॉफी में केरल की ओर से भाग लेना था। लेकिन अब वह इस मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह तिरुवनंतपुरम लौट गए हैं। संजू नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब करने के बाद ट्रेनिंग शुरू करेंगे। संजू को मैच में वापसी के लिए एनसीए की मंजूर की जरूरत होगी।
रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में केरल और जम्मू कश्मीर के बीच भिड़ंत होने वाली है। हालांकि इस मैच में संजू के खेलने की संभावना बेहद कम है। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि संजू करीब 5 से 6 हफ्ते के लिए नेट प्रैक्टिस से बाहर रहेंगे।
मुंबई में खेले गए पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर वह चोटिल हो गए थे। संजू इस वजह से भारत के लिए विकेटकीपिंग भी नहीं कर पाए थे। उनकी जगह पर ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला था।
हालांकि चोटिल होने के बाद सैमसन ने थोड़ी देर भारत के लिए बल्लेबाजी की थी। उन्होंने चौके और छक्के भी लगाए थे। हालांकि वह अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके। उन्होंने 16 रनों की पारी खेली थी।
सीरीज में खराब प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में संजू अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर सके। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक भी अर्धशतक नहीं बनाया। उन्होंने आखिरी पांच पारियों में 16, 1, 3, 5 और 26 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन
संबंधित खबरें
गौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
13 mins agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
3 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
4 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
4 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
5 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
6 hrs agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
6 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines