Shubman Gill: भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड का दौरा किया था, जहां पर 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में भारतीय टीम को 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर सका था. ऐसे में अब भारतीय टीम में बदलाव हो सकता है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अब बड़ा दावा कर दिया है. उनका मानना है कि भारतीय टी-20 टीम में शुभमन गिल की वापसी हो सकती है.
संजय मांजरेकर ने किया बड़ा दावा
आयरलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन खराब रहा था. ऐसे में अब संजय को लगता है कि गिल धीरे-धीरे भारतीय टी-20 टीम में नजर आएंगे. उन्होंने कहा “शुभमन गिल… लोगों को यह समझाने के लिए कि यह एक ऐसा खिलाड़ी है जो अब टी20 बल्लेबाज है और उसने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है. मैं कप्तानी की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन ये वे खिलाड़ी हैं जिन्हें आप धीरे-धीरे टी20 क्रिकेट में वापस लाना चाहते हैं क्योंकि उनके पास ऐसी परिस्थितियों में खेलने की अधिक क्षमता होती है और वे इन परिस्थितियों के अभ्यस्त भी होते हैं, जैसा कि हमने उन्हें इंग्लैंड और विदेशों में खेलते हुए देखा.”
ये भी पढ़ें: आयरलैंड से मिली करारी हार के बाद ‘तिलमिलाए’ आर अश्विन
फेल हुए संजू और अभिषेक
आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में संजू सैमसन ने 5 रन बनाए. इसके अलावा दूसरे मैच में भी उनके बल्ले से एक भी रन नहीं निकला और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं, अभिषेक शर्मा ने पहले मैच में 49 रन बनाए और दूसरे मैच में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. ऐसे में अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज में दोनों बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. दोनों खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए इस सीरीज में खुद को साबित करना होगा.
ये भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर पर बरसे मनोज तिवारी, सरेआम उड़ाई कोच साहब की ‘धज्जियां’
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines