Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब पर कब्जा किया. टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने कमाल की पारियां खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा बेहद निराश दिखे और हार के बाद उन्होंने बताया कि कहा उनकी टीम से चूक हुई?
हार के बाद क्या बोले सलमान आगा?
एशिया कप 2025 के फाइनल में हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने बताया अभी ये निगलना बहुत मुश्किल है. लेकिन मुझे लगता है कि हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. और गेंदबाजी में मुझे लगता है कि हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमने अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन हां, अगर हम अच्छा प्रदर्शन कर पाते, तो कहानी कुछ और होती. मुझे लगता है कि हम स्ट्राइक सही से नहीं बदल पाए. मुझे लगता है, हमने कई बार बहुत ज्यादा विकेट गंवाए.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: गुस्से से लाल पाकिस्तानी कप्तान, सरेआम फेंका चेक, वायरल हुई शर्मनाक हरकत
आगे उन्होंने कहा इसलिए मुझे लगता है कि यही वजह थी कि हम मनचाहा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन हां, हम अपनी बल्लेबाजी बहुत जल्द ही ठीक कर लेंगे। उन्होंने वाकई अच्छी गेंदबाजी की. हमें उन्हें श्रेय देना होगा. हमें एक टीम के तौर पर बहुत गर्व है और हमारे पास आगे देखने के लिए बहुत कुछ है. हम लगातार सुधार करते रहेंगे.
तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी
फाइनल में जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने 147 रनों का लक्ष्य था. जिसको टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनकी इस शानदार पारी के लिए तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: मोहसिन नकवी की बैंड बजना तय, BCCI उठाएगा ये सख्त कदम, ट्रॉफी घर ले जाना पड़ेगा भारी!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines