Ruturaj Gaikwad Captain: श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया में कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जगह न मिलने पर सवाल उठ रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं- रुतुराज गायकवाड़। रुतुराज आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें न तो टी-20 और न ही वनडे टीम में जगह मिली है। लेकिन अब गायकवाड़ को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। उन्हें एक टीम का कप्तान बनाया गया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…
महाराष्ट्र ने रुतुराज गायकवाड़ को चुना कप्तान
दरअसल, महाराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्रॉफी के 2024-25 सेशन के लिए अपनी 28 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा की है। टीम में एक बड़ा बदलाव कप्तानी में किया गया है। भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। यह बदलाव महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने 31 साल के अंकित बावने के अलग होने के बाद किया है।
सुलक्षण कुलकर्णी बने कोच
तमिलनाडु के पूर्व मुख्य कोच सुलक्षण कुलकर्णी अक्टूबर में आयोजित होने वाली रणजी ट्रॉफी के 89वें संस्करण में टीम के साथ पहली बार होंगे। उन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में टीम 2024 में फाइनल में पहुंची थी। उन्होंने संतोष जेधे की जगह ली है।
अर्शिन कुलकर्णी और राहुल त्रिपाठी को मिली जगह
महाराष्ट्र की 28 सदस्यीय टीम में होनहार युवा ऑलराउंडर अर्शिन कुलकर्णी को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी को भी टीम में जगह दी गई है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के 2024 संस्करण में गोवा का प्रतिनिधित्व किया था।
रुतुराज टी20 और लिस्ट ए क्रिकेट में महाराष्ट्र टीम के कप्तान हैं। वह इससे पहले 2022 एशियाई खेलों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। टीम ने उनकी कप्तानी में स्वर्ण पदक जीता था। जबकि इस सीजन उन्होंने आईपीएल में सीएसके की भी कप्तानी की थी।
क्यों नहीं मिली टीम इंडिया में जगह?
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने रुतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह न मिलने पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ हम कई खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे, लेकिन अगर किसी मैच में कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है या फिर फॉर्म में नहीं रहता तो हमारे पास अच्छा बैकअप रहेगा।
ये भी पढ़ें: धोनी की खोज को टीम इंडिया का ‘सुनील नरेन’ बनाएंगे गंभीर, टी20 सीरीज में मिल सकती है ये जिम्मेदारी
रणजी ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र का स्क्वाड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अंकित बावने, निखिल नाइक, सिद्धेश वीर, सचिन धस, हर्षल केट, यश क्षरीसागर, अर्शिन कुलकर्णी, राहुल त्रिपाठी, दिग्विजय पाटिल, अजीम काजी, सिद्धार्थ म्हात्रे, मेहुल पटेल, मुर्तजा ट्रंकवाला, सौरभ नवले, मंदार भंडारी, हितेश वालुंज, विक्की ओस्तवाल, सत्यजीत बच्चाव, तरणजीत सिंह ढिल्लन, परशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, मनोज इंगले, रजनीश गुरबानी, वैभव गोसावी।
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
24 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines