IND vs SL: कैसा रहेगा पल्लेकेले का मौसम, क्या बारिश बिगाड़ेगी रोमांच? जानें लेटेस्ट अपडेट

IND vs SL 1st T20 Pallekele Weather: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई को टी-20 सीरीज का मुकाबला पल्लेकेले में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं…

IND vs SL Pallekele Weather

IND vs SL: पल्लेकेले का मौसम।

IND vs SL 1st T20 Pallekele Weather: भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है। जहां टीम इंडिया 27 जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के बाद टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। शनिवार को टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। ये मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मैच शाम 7 बजे से होगा। जहां टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे, तो वहीं श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका के हाथों में होगी। भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे गौतम गंभीर की हेड कोच के रूप में ये पहली सीरीज होगी। इसलिए ये मैच कई मायनों में खास होगा। आइए जानते हैं कि पहले मैच के दौरान पल्लेकेले का मौसम कैसा रहेगा…

विज्ञापन

कैसा रहेगा पल्लेकेले का मौसम? 

मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, शाम 6 बजे तूफान आ सकता है। जबकि 100 प्रतिशत तक बादल छाए रहने की संभावना है। रात 11 बजे तक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान बारिश पड़ने की भी संभावना है। करीब 3 घंटे तक बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन

बारिश से रद्द हुआ मुकाबला तो क्या होगा? 

बारिश पड़ने की स्थिति में ये देखा जाएगा कि कितने बजे तक मुकाबले को पूरा कराया जा सकता है। हो सकता है कि 10-10 ओवर का मुकाबला करवा दिया जाए। अगर मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो मैच ड्रॉ हो जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबले के लिए सिर्फ दो ही मैच रह जाएंगे। सभी मैच पल्लेकेले शाम 7 बजे से ही खेले जाएंगे।

विज्ञापन

टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा भारी 

भारत-श्रीलंका के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 19 में भारत और 9 में श्रीलंका की जीत हुई है। एक मुकाबला ड्रॉ रहा। आपको बता दें कि श्रीलंका को नुवान तुषारा और दुष्मांथा चमीरा के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। उनकी जगह दिलशान मदुशंका और असिथा फरनांडो को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

भारत की टी-20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

श्रीलंका की टीम: 

चरिथ असलांका (कप्तान) पथुम निसांका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ