Rohit Sharma: रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए आगामी सीजन में बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आने वाले हैं। रोहित ने साल 2023 तक इस टीम की कमान संभाली थी। लेकिन साल 2024 से वह टीम के लिए एक खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। हालांकि रोहित शर्मा मुंबई के लिए काफी अहम हैं। रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में अपने पहले ही मैच में रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वह दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ने वाले हैं।
रोहित के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को खेलने के लिए उतरेगी। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही हिटमैन के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज होगा। वह सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वह दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ देंगे, जिनके नाम 257 मैच दर्ज हैं। हालांकि रोहित ने भी अपने आईपीएल करियर में 257 मैच खेले हैं। इस तरह एक मैच खेलते ही रोहित, दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ देंगे।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। उन्होंने अब तक 264 मैच में 5243 रन बनाए हैं। इसके बाद दिनेश कार्तिक का नाम आता है, जिन्होंने 257 मैच में 4842 रन बनाए हैं। वहीं रोहित के नाम अब तक आईपीएल में 6628 रन दर्ज हैं।
विराट के नाम भी बड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा एक फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। वह साल 2008 से लगातार आरसीबी का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा आईपीएल इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 252 मैच खेले हैं। वहीं विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 38.66 की शानदार औसत के साथ 8004 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक के अलावा 55 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
45 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
54 mins agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines