हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का हुआ उद्घाटन, हिटमैन ने भावुक होकर दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने खास सम्मान दिया है। हिटमैन के नाम का स्टैंड वानखेड़े स्टेडियम में बनाया गया है।

विज्ञापन

Rohit Sharma: 16 मई का दिन रोहित शर्मा हमेशा याद रखेंगे। क्योंकि इस दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन हुआ। आईपीएल 2025 के बीच हिटमैन को खास सम्मान मिला है। इस खास मौके पर महाराष्ट्र की कई चर्चित हंस्तियों ने भाग लिया। इस दौरान हिटमैन ने भावुक होने वाला बयान भी दिया है। रोहित शर्मा का शुमार अब उन महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गया, जिनके नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड बने हैं।

रोहित शर्मा हुए स्पेशल कलब में शामिल

रोहित से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महान सचिन तेंदुलकर ,सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और विजय मर्चेंट के नाम का स्टैंड था। वहीं अब इस कड़ी में रोहित शर्मा का भी नाम शामिल हो गया है। इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के कई अधिकारी रोहित शर्मा के माता-पिता और उनकी पत्नी मौजूद थीं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी इस कार्यक्रम में शामिल थीं। रोहित ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। वह अब भारत के लिए केवल वनडे प्रारूप में नजर आएंगे।

मैंन सपने में भी नहीं सोचा था- रोहित

इस कार्यक्रम में रोहित शर्मा भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए बहुत खास और अविश्वसनीय है, जिसे उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। उन्होंने इसके लिए अपने माता-पिता, कोच और फैन्स का दिल से शुक्रिया अदा किया। जब वानखेडे स्टेडियम में लोग जोर-जोर से ‘मुंबईचा राजा रोहित शर्मा’ के नारे लगाते हैं, तो यह सिर्फ उनके खेल को नहीं, बल्कि मुंबई के लोगों के दिलों में उनकी खास जगह को भी दिखाता है।

विज्ञापन

रोहित ने मुंबई के लिए घरेलू टूर्नामेंट में भी कमाल दिखाया है। इसके अलावा वह भारत के लिए भी एक सफल कप्तान के रूप में देखे जाते हैं। हिटमैन की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola