हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs Aus: रोहित शर्मा ने एक पारी में बनाए 7 बड़े कीर्तिमान, उड़ाई रिकार्ड्स की धज्जियां

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने 92 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने केवल 19 गेंदों में ही फिफ्टी बनाई थी। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

विज्ञापन

IND vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर 8 में मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 206 का विशाल लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया के लिए इस मैच में रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 92 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है।

रोहित शर्मा ने बनाए ये रिकॉर्ड

  • रोहित शर्मा ने इस T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी बनाई है। उन्होंने 19 गेंदों में ही अर्धशतक बनाया था।
  • रोहित शर्मा भारत की तरफ से T20 वर्ल्ड कप दूसरा सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर बनने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
  • अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा टी 20 क्रिकेट 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वो टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं।
  • रोहित शर्मा टी२० में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने बाबर आज़म को पीछे छोड़ दिया है।
  • इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 19000 रन पूरे कर लिए हैं।
  • रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टी 20 वर्ल्ड कप दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।


भारत ने दिया 206 का लक्ष्य

विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा के 92, सूर्यकुमार यादव 31 रन की पारी दम पर 205 रन के स्कोर बनाया। उनके अलावा शिवम दुबे ने 28 और हार्दिक पंड्या ने 27 रन की जरूरी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्स ने 45 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

 

मिचेल स्टार्क को रोहित शर्मा ने बनाया निशाना

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के चार छक्के लगाए। उन्होंने स्टार्क के एक ही ओवर में 29 रन बना दिए। ये स्टार्क का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे खराब ओवर था। रोहित शर्मा की पॉवरहीटिंग का स्टार्क के पास कोई जवाब नहीं था।\

ये भी पढ़ें:- हारिस राउफ के बचाव में रिजवान ने भारत का नाम लेकर शेयर की पोस्ट, छिड़ गया विवाद

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- USA vs SA: सुपर-8 का पहला मैच भी होगा रद्द? जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola