रोहित शर्मा ने संन्यास पर की बात, कप्तानी पर भी खुलकर बोले

Rohit Sharma: IPL 2024 के बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 के लिए रवाना होगी। टूर्नामेंट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

Rohit Sharma opens up on international retirement plans T20 World Cup 2024

2 जून से शुरू होगा टी20 विश्व कप 2024। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

Rohit Sharma: IPL 2024 के बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 के लिए रवाना होगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी और भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। भारतीय टीम ने पहली और आखिरी बार 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। इसके अलावा टीम इंडिया ने 2013 से ICC की कोई ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में रोहित शर्मा के पास 11 साल का सूखा खत्म करना जिम्मा है। टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा ने विश्व कप की योजनाओं के बारे में बातचीत की।

विज्ञापन

दबाव को पॉजिटिव तरीके से लिया है

दुबई आई 103.8 यूट्यूब पर बातचीत में रोहित शर्मा ने कहा, “दबाव मेरे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैंने दबाव को पॉजिटिव तरीके से लिया है। मेरा मानना ​​है कि जब तक आप दबाव में नहीं आते तब तक आपकी असलियत सामने नहीं आती है। कभी-कभी आप ऐसा करते हैं। मुझे इस बात का एहसास नहीं है कि आपमें किस तरह की ताकत है, इसलिए जब आप दबाव में होते हैं तो आप कोशिश करते हैं और अपनी ताकत को सामने लाते हैं।”

विज्ञापन

क्रिकेट ने मुझे मजबूत बनाया

रोहित शर्मा ने कहा, “क्रिकेट ने वास्तव में मुझे मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनाया है। इस खेल के लिए आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत होने की जरूरत है क्योंकि आपको अपने करियर में बहुत सारी चीजों से निपटना होता है।” उन्होंने कहा, “जब मैंने भारत के कप्तान के रूप में पदभार संभाला, तो मैं बस यही चाहता था कि हर कोई एक दिशा में आगे बढ़े। यह व्यक्तिगत आंकड़ों और लक्ष्यों के बारे में नहीं है। यह इस बारे में है कि हम सभी 11 क्या कर सकते हैं और ट्रॉफी जीत सकते हैं।”

विज्ञापन

मुझे अभी कुछ और साल खेलना है

भारतीय कप्तान ने कहा, “अपने देश की कप्तानी करना आपके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इस मुकाम तक पहुंचेगा कि मैं एक दिन कप्तानी करूंगा। हां, लोग कहते हैं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं।” रोहित शर्मा ने सितंबर 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने कहा, अब तक का सफर शानदार रहा है। मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 साल हो गए हैं। मुझे अभी भी कुछ और साल खेलने और विश्व क्रिकेट में प्रभाव छोड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ