IND vs ENG: शुभमन गिल के नाम दर्ज हुआ बड़ा कीर्तिमान, SENA देशों में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

IND vs ENG: एजबेस्टन में दोहरा शतक जड़ते ही शुभमन गिल ने कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा काम भी किया जो कि उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था।

Shubman Gill

Shubman Gill

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहली पारी में 269 रनों की अद्भुत पारी खेली। इसी के साथ वो भारत के लिए इंग्लैंड की धरती पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

विज्ञापन

अपनी इस पारी से गिल ने आलोचकों को तो करारा जवाब दिया ही साथ में उन्होंने कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए कमाल का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उनसे पहले सेना देशों में ये कीर्तिमान कोई और भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया है।

विज्ञापन

SENA देशों में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला सेना देशों में अक्सर खामोश ही नजर आता है। ऐसे गिने चुने भारतीय बल्लेबाज ही हैं जिन्होंने इन देशों में बल्ले से आग उगली हो। टीम इंडिया के युवा कप्तान ने इंग्लैंड में पहुंचकर इस तिलिस्म को तोड़ा और एक के बाद एक दो मैचों में लगातार शानदार पारियां खेलीं। इसी के साथ एजबेस्टन में 250 रन पूरा करते ही वो सेना देशों में इस स्कोर को पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

एजबेस्टन में भारत का सबसे बड़ा स्कोर

शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी के दम पर टीम इंडिया ने एजबेस्टन के मैदान पर अपना सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। पहली पारी में टीम इंडिया ने 151 ओवरों की बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए। इस मैच से पहले टीम इंडिया ने इस मैदान पर खेली 16 पारियों में केवल 2 बार ही 300 का आंकड़ा पार किया था।

शुभमन गिल के साथ साथ इस पारी में जायसवाल ने 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली तो वहीं जडेजा ने पिछले दौरे की तरह शतक तो नहीं जड़ पाए लेकिन 89 रनों की मैराथन पारी खेली। इस मैच में अगर टीम इंडिया शानदार गेंदबाजी करती है तो जीत लगभग पक्की होगी और 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ