Team India 5 Key Players: आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 1 जून से विश्व कप का आगाज होने वाला है, इसको लेकर सभी टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं। पाकिस्तान को छोड़कर बाकी सभी टीमों ने अपना स्क्वाड जारी कर दिया है। भारतीय टीम में भी कई घातक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारतीय टीम में 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के करोड़ों फैंस को इन 5 खिलाड़ियों से काफी उम्मीद रहने वाली है।
ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं भारत के ‘की प्लेयर’
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप में भी धूम मचाने वाले हैं। आईपीएल 2024 में भी इन 5 स्टार खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस की प्लेयर्स की सूची में ना ही तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है और ना ही भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या का नाम है। इन 5 खिलाड़ियों में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। चलिए आपको बताते हैं इन खिलाड़ियों के आंकड़े।
इस वीडियो में देखें सभी खिलाड़ियों के आंकड़े…