Rohit Sharma Meet Devendra Fadnavis: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। रोहित की फडणवीस से मुलाकात के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हिटमैन की राजनीति में एंट्री होने वाली है? हालांकि ये महज अटकलें हैं।
रोहित-फडणवीस की मुलाकात के बाद उठा सवाल
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब रोहित शर्मा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात की तस्वीरों को सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद अटकलों का बाजार गरम हो गया है। अक्सर देखा गया है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेटर्स राजनीति की तरफ जाते हैं। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू, यूसुफ पठान और गौतम गंभीर भी राजनीति का दामन थाम चुके हैं। हालांकि गौतम गंभीर राजनीति से संन्यास ले चुके हैं। दूसरी तरफ बीते कुछ दिन पहले देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव को बीजेपी जॉइन करवाई थी।
तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम फडणवीस ने लिखा “भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का मेरे आधिकारिक निवास वर्षा में स्वागत, उनसे मिलना और बातचीत करना बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने और अपने सफर के अगले अध्याय में निरंतर सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं!”
ऐसा रहा रोहित शर्मा का टेस्ट करियर
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 67 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 4301 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 12 शतक, 18 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक निकला था। टेस्ट क्रिकेट में रोहित का औसत 40.58 का रहा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: एक सप्ताह के ‘ब्रेक’ से किस टीम को होगा सबसे ज्यादा नुकसान? खिताब का टूट सकता है सपना
संबंधित खबरें
Asian Games 2026 LIVE: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने फाइनल में बनाई जगह, सिल्वर मेडल किया पक्का
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
7 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
9 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
9 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
10 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines