Rohit Sharma: 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। मुंबई और चेन्नई ने अब तक खेले गए मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। मुंबई ने अब तक खेले गए 7 मैच में 3 जीत और 4 हार दर्ज की है, जबकि सीएसके का हाल और भी बुरा है। सीएसके ने अब तक खेले गए 7 मैच में केवल 2 जीत हासिल की है, जबकि उसे 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई-सीएसके मैच में सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर रहेंगी वह बड़ा कारनामा अपने नाम करने वाले हैं। रोहित के निशाने पर शिखर धवन का रिकॉर्ड होगा।
रोहित शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के पास आज चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। अगर वह इस मैच में 60 रन बना लेते हैं, तो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।
फिलहाल इस सूची में शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 6769 रन दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा अब तक 6710 रन बना चुके हैं। यानी रोहित को धवन को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 60 रनों की जरूरत है।
चेन्नई के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर ना सिर्फ रोहित अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे, बल्कि इस अहम मुकाम को भी हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे।
सीएसके के खिलाफ 1 हजार रन पूरा करने वाले बन सकते हैं तीसरे बल्लेबाज
इसके अलावा रोहित शर्मा के पास सीएसके के खिलाफ 1 हजार रन पूरा करने का मौका होगा। अगर रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आगामी मैच में 106 रन बना लेते हैं, तो वे इस फ्रेंचाइज़ी के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
इससे पहले विराट कोहली और शिखर धवन चेन्नई के खिलाफ 1000+ रन बना चुके हैं। विराट कोहली ने अब तक CSK के खिलाफ 34 मैचों में 37.37 के औसत से 1084 रन बनाए हैं। शिखर धवन ने 29 मुकाबलों में 44.04 की औसत से 1057 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने अब तक 35 मैचों में 28.90 के औसत से 896 रन बनाए हैं। यानी अगर रोहित इस मैच में बड़ी पारी खेलते हैं, तो वे भी इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines