हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, टूट गया सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

Rohit Sharma: दुबई की धरती पर रोहित शर्मा ने बड़ा करिश्मा किया है। वह सबसे तेज 9 हजार रन पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

Rohit Sharma: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने बड़ा कारनामा किया। दुबई के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में रोहित, वनडे फॉर्मेट में बतौर ओपनर सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा है। रोहित ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हिटमैन

केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि रोहित शर्मा बतौर ओपनर वनडे में सबसे तेज 9 हजार रन पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 181 पारियों में अपने 9 हजार रन पूरे किए। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 197 पारियों में बतौर ओपनर सबसे तेज 9 हजार रन पूरे किए थे। लिस्ट में तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 231 पारियों में ऐसा कारनामा किया था। वहीं चौथे स्थान पर क्रिस गेल 246 पारियों के साथ बने हुए हैं।

विज्ञापन

वनडे में सबसे तेज 9 हजार रन पूरा करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम इंनिंग्स रन देश
रोहित शर्मा 181 9000+ भारत
सचिन तेंदुलकर 197 9000+ भारत
सौरव गांगुली 231 9000+ भारत
क्रिस गेल 246 9000+ वेस्ट इंडीज
एडम गिलक्रिस्ट 253 9000+ ऑस्ट्रेलिया
सनथ जयसूरिया 268 9000+ श्रीलंका

20 रन बनाकर लौटे पवेलियन

रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 15 गेंदों में 20 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाए थे। हालांकि रोहित ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। पाक गेंदबाजों के आगे वह खुलकर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन शाहिन अफरीदी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर चलता किया। वनडे में शाहीन ने रोहित शर्मा शर्मा को 5 वनडे मैचों में 3 बार पवेलियन लौटाया है।

342 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम

पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 341 रन बनाए थे। पाक की ओर से सऊद शकील ने 76 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी। वहीं मोहम्मद रिजवान के बल्ले से भी 46 रन निकले थे। भारतीय टीम 15 ओवर के बाद 89/1 रन बना चुकी है। विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola