---विज्ञापन---

MI vs SRH: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में रचा इतिहास, 26 रन बनाकर भी बनाया महारिकॉर्ड

Rohit Sharma: हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma: 17 अप्रैल को खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा लंबी पारी खेलने में विफल रहे। वह हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 1 गगनचुंबी छक्का लगाकर इतिहास रच गए। रोहित ने हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कमाल कर दिया और वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। रोहित के नाम इस मैच में खास उबलब्धि दर्ज हुई। हालांकि उनके बल्ले से इस मैच में केवल 26 रन ही निकले थे। इसके बाद भी हिटमैन ने इतिहास रच दिया।

रोहित ने बनाया महारिकॉर्ड

रोहित ने इस मैच में 3 छक्के अपने नाम किए। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन पैट कमिंस ने उन्हें चलता किया। हालांकि रोहित 1 छक्का जड़ते के साथ ही इतिहास रच गए। वह आईपीएल इतिहास में वानखेड़े स्टेडियम में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। ऐसा कारनामा आज तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था। रोहित अब 102 छक्के के साथ वानखेड़े मैदान पर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के बाद दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 85 छक्के अपने नाम किए है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने 250 छक्के भी पूरे कर लिए। याद दिला दें कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन भी बना चुके हैं।

---विज्ञापन---

लगातार फ्लॉप हो रहे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उनका बल्ला साथ नहीं दे रहा है। इस मैच में रोहित ने 16 गेंदों का सामना किया और 26 रनों की पारी खेली। लेकिन पैट कमिंस की फुल टॉस गेंद के आगे रोहित कवर ड्राइव मारने के प्रयास में कैच आउट हो गए।

रोहित का खराब प्रदर्शन जारी

रोहित शर्मा ने सीएसके के खिलाफ पहले मैच में 0 रन बनाए थे। इसके बाद जीटी के खिलाफ उन्होंने 8 रन बनाए थे। वहीं केकेआर के खिलाफ भी हिटमैन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 13 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 17 और दिल्ली के खिलाफ 18 रन बनाए। अब तक खेले गए 6 मैच में रोहित ने एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 17, 2025 10:36 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola