हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंचे रोहित शर्मा, नेट्स में जमकर उड़ाया गर्दा, वायरल हुआ वीडियो

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंचकर अपनी बल्लेबाजी शुरू कर चुके हैं.

विज्ञापन

IND vs ENG: फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस सीरीज के लिए वनडे टीम में रोहित शर्मा को भी शामिल किया गया है. ऐसे में वह इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और नेट्स में जमकर बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए. रोहित की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने पर हैं.

रोहित शर्मा ने नेट्स में की बल्लेबाजी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान वह सीधे बल्ले से शॉट खेल रहे हैं. रोहित शर्मा वीडियो में कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव भी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह गेंद को टाइम करने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं.

रोहित अब इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं. ऐसे में सभी की नजरें उनकी बैटिंग पर रहने वाली है. 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई को होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाना है. इसके अलावा तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाना है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में टीम इंडिया को बड़ा झटका, 4 में से 3 टी20 हारने का पड़ा भारी असर

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने भारत के लिए आखिरी वनडे सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी, जो अभी हाल ही में खत्म हुई है. इस सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने 16 रन बनाए थे. हालांकि वह रन आउट हो गए थे. इसके अलावा दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 48 रनों की पारी खेली थी. वहीं, आखिरी वनडे मैच में उन्होंने 79 रन बनाए थे. लेकिन इंग्लैंड में वह बड़ी पारियां खेलना चाहेंगे और अपना दावा विश्व कप के लिए मजबूत करेंगे. उनके अलावा विराट कोहली पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं. वह भी इस सीरीज में नजर आएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Live मैच के दौरान हुई क्रिकेटर की मौत, मैदान पर आया हार्ट अटैक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola