ICC रैंकिंग में टीम इंडिया को बड़ा झटका, 4 में से 3 टी20 हारने का पड़ा भारी असर
भारतीय टी-20 टीम इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रही है. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब तक 4 मैच खेले हैं और एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं किया है. ऐसे में अब आईसीसी रैंकिंग में भारत को नुकसान हुआ है.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-2- सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक 2 मैच खत्म हुए हैं. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम किया था. भारतीय टीम को लगातार 3 मैच हारना भारी पड़ गया है. आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया को नुकसान हुआ है. AI Created Image
आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया का स्थान
2 / 6भारतीय टीम फिलहाल आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 पर ही है. लेकिन उसकी रेटिंग काफी कम हो गई है. इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की रेटिंग 272 थी. Photo Source: X
भारत को हुआ नुकसान
3 / 6लेकिन अब अब ये रेटिंग 271 हो गई है. इसके अलावा इंग्लैंड की रेटिंग सीरीज से पहले 262 की थी, जो अब बढ़कर 264 हो गई है. यानी अब भारत और इंग्लैंड के बीच जो 10 रेटिंग का अंतर था वह अब घटकर 7 का हो गया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टी-20 टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल रही है. Photo Source: X
आयरलैंड के खिलाफ भी मिली थी करारी हार
4 / 6भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले आयरलैंड का दौरा किया था, जहां पर 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 2-0 से हराया था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं जीता है. ऐसे में उनके ऊपर भी दबाव रहने वाला है. Photo Source: X
इंग्लैंड के खिलाफ भी हारने का खतरा
5 / 6अब इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम को सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है. तीसरा मैच 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. ऐसे में भारतीय टीम की नजरें इस मैच पर होंगी. भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 से पीछे है. Photo Source: X
भारत ने गंवाए हैं 3 मैच
6 / 6वहीं, इंग्लैंड की भी नजरें भारत के खिलाफ सीरीज जीतने पर होंगी. आखिरी 4 मैच में भारतीय टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. भारत ने 3 मैच गंवाए हैं और बारिश के कारण एक मैच रद्द हुआ है. Photo Source: X