लगातार मिल रही हार, फिर भी कप्तानी छोड़ने के मूड में नहीं रोहित! जानें क्या है वजह

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कब तक टीम के कप्तान बने रहेंगे, इसको लेकर उन्होंने खुद बीसीसीआई के सामने अपनी मंशा जाहिर की है।

Jasprit Bumrah Rohit Sharma

Jasprit Bumrah Rohit Sharma

Rohit Sharma: पहले घर में न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी खतरे में है। ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने के बाद से ही उनके उत्तराधिकारी को लेकर लगातार चर्चा जारी है, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे बड़े उम्मीदवार के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने रोहित की जगह कंगारू टीम के खिलाफ पर्थ और सिडनी में कप्तानी की थी। हालांकि रोहित फिलहाल कप्तानी छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

‘दैनिक जागरण’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने बीसीसीआई के सिलेक्टर्स और टॉप अधिकारियों को बता दिया है कि वह कुछ और महीनों के लिए टेस्ट और वनडे दोनों में टीम के कप्तान बने रहना चाहते हैं, जिसके बाद उनके इंटरनेशनल करियर पर विराम लगने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हिटमैन ने बोर्ड को बताया है कि इस साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनके इंटरनेशनल करियर को जारी रखने की संभावना नहीं है। यदि सब कुछ प्लान के तहत हुआ तो रोहित चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुमराह की चोट कर रही BCCI को परेशान

हालांकि, बीसीसीआई के अधिकारी और सिलेक्शन कमिटी बुमराह को टीम का लंबे समय तक कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि चोटों से बचने के लिए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को संभालना भी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनका करियर प्रभावित हो सकता है। यही वजह है कि बीसीसीआई बुमराह की मदद के लिए एक सक्षम उप-कप्तान की भी तलाश कर रहा है। इसकी दावेदारी के लिए ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के नाम सामने आए हैं।

दो अलग-अलग कप्तान नहीं चाहता मैनेजमेंट

रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजमेंट टेस्ट और वनडे के लिए दो अलग-अलग कप्तान नहीं चाहता है। सूर्यकुमार यादव को वनडे कप्तान नियुक्त करने पर भी विचार किया गया था, लेकिन वो फिलहाल भारत की वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। बता दें कि बुमराह को टेस्ट और वनडे दोनों की कप्तानी सौंपना टीम के लिए सही साबित हो सकता है, लेकिन उनकी लगातार चोट की समस्या अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ