Rishabh Pant: लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में ऋषभ पंत का बल्ला जमकर बोला। फर्स्ट इनिंग में 134 रन ठोकने के बाद दूसरी पारी में भी पंत ने शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच डाला। ऋषभ ने दूसरी इनिंग में 140 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 सिक्स जमाए। पंत एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि पंत ने खास मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
पंत का बड़ा कारनामा
ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में अपनी पारी का आगाज धीमे अंदाज में किया। हालांकि, क्रीज पर सेट होने के बाद पंत ने जमकर धमाल मचाया। पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 140 गेंदों पर 118 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान भारतीय उपकप्तान ने 15 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स जमाए। पंत एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी जमाने वाले भारत की ओर से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही पंत के बल्ले से इंग्लैंड की सरजमीं पर यह चौथा शतक निकला। इंग्लिश सरजमीं पर पंत ने सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन के नाम भी इंग्लैंड में चार शतक दर्ज हैं। इस लिस्ट में अब पंत से आगे सिर्फ राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने इंग्लैंड में कुल 6 शतक ठोके हैं।
रोमांचक मोड़ पर मुकाबला
लीड्स में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दूसरी पारी में भारत की पूरी टीम 364 रन बनाकर ऑलआउट हुई। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 137 रन की लाजवाब पारी खेली। वहीं, पंत ने 118 रन ठोके। हालांकि, टीम इंडिया ने फर्स्ट इनिंग की तरह दूसरी पारी में भी गुच्छों में विकेट गंवाए। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए भारतीय टीम ने 371 रनों का लक्ष्य रखा है। दूसरी इनिंग में इंग्लिश टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 21 रन लगा लगा दिए हैं।
संबंधित खबरें
ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
6 mins agoAsian Games 2026 LIVE: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने फाइनल में बनाई जगह, सिल्वर मेडल किया पक्का
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
7 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
9 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
9 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
10 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines