Rishabh Pant Controversy: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत अपने बर्ताव को लेकर सुर्खियों में रहे। पंत की चाहत बॉल बदलने की थी, लेकिन ऐसा ना होने पर वह अंपायर से ही भिड़ गए। भारतीय टीम के उपकप्तान की अंपायर से काफी देर बहस हुई, जिसके बाद पंत ने गुस्से में आकर अंपायर के सामने ही गेंद को जमीन पर पटक दिया। पंत का यह बर्ताव उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आईसीसी के दो नियमों का उल्लंघन करने के चलते विकेटकीपर बल्लेबाज को कड़ी सजा मिल सकती है।
बुरे फंस सकते हैं पंत
अंपायर से मैदान पर भिड़ने की वजह से ऋषभ पंत को दो नियमों का उल्लंघन करने की सजा मिल सकती है। आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 के लेवल 1 के तहत पंत को अंपायर के फैसले का विरोध करने का दोषी माना जा सकता है। इसके साथ ही उन्हें क्लॉज (a) और क्लॉज (h) के तहत अंपायर के फैसले पर लंबी बातचीत करने का भी दोषी माना जा सकता है। भारतीय उपकप्तान को कॉड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करने का भी दोषी माना जा सकता है। पंत ने गुस्से में अंपायर के पास ही गेंद को फेंक दिया था, जिसकी उन्हें सख्त सजा मिल सकती है।
क्या हुआ था विवाद?
दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 61वें ओवर में हैरी ब्रूक ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर जोरदार चौका जमाया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान पंत अंपायर के पास गेंद को बदलने की गुजारिश लेकर पहुंचे। अंपायर ने बॉल को चेक किया और अभी खेलने लायक बताया। बस इसके बाद पंत बुरी तरह से बिफर गए और अंपायर से बहस करने लगे। अपनी बात ना माने जाने की वजह से पंत ने गुस्से में आकर अंपायर के सामने ही गेंद को जमीन पर पटक दिया और कुछ कहते हुए पीछे की तरफ मुड़ गए। पंत का यह बर्ताव देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी शोर मचा दिया।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
1 hr agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
1 hr agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
4 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
4 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में कुल 12 गोल्ड
5 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines