IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। इसे लेकर टीम इंडिया नेट्स में जमकर पसीना भी बहा रही है। इसी बीच 29 जून को टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीत को एक साल भी पूरा हो गया। इसके लिए बर्मिंघम में मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने स्पेशल सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के मजे लेते हुए नजर आए। सेलिब्रेशन के साथ-साथ पंत ने अचानक जडेजा के रिटायरमेंट की बात छेड़ दी जिसके बाद जडेजा की तरफ से कुछ ऐसा रिप्लाई आया कि वहां मौजूद कोई भी खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के फैंस को भी जमकर पसंद आ रहा है।
सेलिब्रेशन के बीच पंत ने किया रिटायरमेंट का जिक्र
साल 2024, 29 जून के दिन ही टीम इंडिया ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद विश्व कप जीत के सपने को रोहित शर्मा की कप्तानी में साकार किया था। इंग्लैंड दौरे पर मौजूद खिलाड़ियों ने इस मौके के एक साल पूरे होने पर जमकर जश्न मानाया। जश्न के दौरान जब ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा को केक खिलाते हुए हैप्पी रिटायरमेंट कहा। इसे सुनते ही जडेजा ने फट से कहा कि अभी एक ही फॉर्मेट से लिया है। जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद हर खिलाड़ी ठहाके लगा के हंसने लगा।
3 भारतीय खिलाड़ियों ने लिया था रिटायरमेंट
टी20 विश्व 2024 में जीत के बाद भारत के 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने फाइनल में जीत के बाद इस बात की घोषणा की थी। कोहली और रोहित टी20 इंटरनेशनल के बाद टेस्ट से भी संन्यास ले चुके हैं लेकिन जडेजा अभी भी वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में वो टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
सीरीज में करनी होगी टीम इंडिया को वापसी
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। ये मैच 2 जुलाई से शुरू होगा। लीड्स में खेला गया पहला मैच टीम इंडिया हार चुकी है और अगर सीरीज में वापसी करनी है तो एजबेस्टन में जीत दर्ज करनी होगी। जडेजा जब आखिरी बार इस मैदान पर उतरे थे तो उन्होंने पंत के साथ मिलकर शत जड़ा था। टीम इंडिया को इस बार भी उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़िए- 40 साल की उम्र में भी आग उगल रहा फाफ डु प्लेसिस का बल्ला, MLC इतिहास में किया ये बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
4 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
4 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
5 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
6 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
6 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
6 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines