Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों इंग्लैंड में अपने बल्ले का दम खम दिखा रहे हैं। पंत के बल्ले से अब तक 2 शतक निकल चुके हैं। भारत के लिए टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले पंत काफी कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके हैं। पंत के निशाने पर अब वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड है। वह 3 छक्के लगाते ही टेस्ट फॉर्मेट में भारत के नए सिक्सर किंग बन जाएंगे।
पंत के पास मौका
ऋषभ पंत टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में बतौर भारतीय दूसरे नंबर पर आते हैं। पहले नंबर पर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। उन्होंने टेस्ट में कुल 90 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं, जिनके नाम 88 छक्के हैं। यानी चौथे मैच में अगर पंत भारतीय टीम का हिस्सा बनते हैं और वह 2 छक्के लगाते है तो वह सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जबकि 3 छक्के लगाते ही वह सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से खेला जाएगा। हालांकि 10 से 14 जुलाई के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले के दौरान पंत को चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह कई मौकों पर विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे।
ऐसा रहा है पंत का हालिया प्रदर्शन
ऋषभ पंत ने लीड्स में खेले गए पहले मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया था। उन्होंने 134 और 118 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 25 और 65 रन बनाए थे। इसके अलावा तीसरे मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 74 और 9 रन निकले थे। अब तक खेली गई 6 पारियों में उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकल चुके हैं, जो उनकी हालिया फॉर्म को दर्शाता है।
संबंधित खबरें
हार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
45 mins agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
55 mins ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
3 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
4 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
11 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
11 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines