हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: न धोनी, न कोई और दिग्गज, ऋषभ पंत ने बना दिया World Record, मैनचेस्टर में रच दिया इतिहास

Rishabh Pant: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भी उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत ने वो कर दिया, जो आज तक दुनिया का कोई भी दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर सका। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से मैनचेस्टर की धरती पर इतिहास रच दिया। पंत इंग्लैंड की सरजमीं पर ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज इतना बड़ा कारनामा नहीं कर पाया था।

पंत ने रच दिया इतिहास

ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी से समा बांध दिया। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट प्रारूप में 1 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत का बल्ला इंग्लैंड में इन दिनों खूब चल रहा है। वह लगभग सभी मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से समा बांध रहे हैं। चौथे टेस्ट मैच में भी पंत शानदार लय में दिखे और बड़ा करिश्मा कर दिया। पंत ने या कारनामा महज 24 पारियों में किया।

विज्ञापन

टेस्ट प्रारूप में विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड की सरजमीं पर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी एमएस धोनी हैं, जिनके बल्ले से 23 पारियों में 778 रन निकले थे। वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रोड मार्श हैं, जिन्होंने 35 पारियों में 773 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉन वेट का नाम आता है। उन्होंने 27 पारियों में इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट प्रारूप में बतौर विकेटकीपर 684 रन बनाए थे।

रिटार्यड हर्ट हुए पंत

पंत इस मैच में रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। क्योंकि वह चोटिल हो गए थे। पंत तीसरे मैच में भी चोटिल थे, लेकिन चौथे मैच से पहले वह फिट हो गए थे। हालांकि अब पंत की चोट ने भारतीय टीम की टेंशन में इजाफा कर दिया है। पंत के बल्ले से इस मैच में अब तक 48 गेंदों में 37 रन निकले हैं। उन्होंने 2 छक्के के अलावा 1 चौका भी जड़ा।

विज्ञापन

इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी का नाम देश रन पारियाँ
1 ऋषभ पंत भारत 🇮🇳 1000* 24 *
2 एम.एस. धोनी भारत 🇮🇳 778 23
3 रॉड मार्श ऑस्ट्रेलिया 🇦🇺 773 35
4 जॉन वेट दक्षिण अफ्रीका 🇿🇦 684 27
5 इयान हीली ऑस्ट्रेलिया 🇦🇺 624 24
6 जेफ़ डुजोन वेस्टइंडीज 🌴 604 20

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola