IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा। यशस्वी जायसवाल के अलावा शुभमन गिल ने भी पहले दिन शतक जमाया था। वहीं दूसरे दिन के पहले सेशन में ऋषभ पंत ने शतक ठोका। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी कर महफिल लूट ली। हालांकि पंत की सेंचुरी के अलावा उनका सेलिब्रेशन भी चर्चा का विषय बन गया। उनका सेलिब्रेशन अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
ऋषभ पंत का अनोखा सेलिब्रेशन
ऋषभ पंत ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक ऋषभ पंत 151 गेंदों में 113 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। उन्होंने अब तक 10 चौके के अलावा 5 छक्के जड़ दिए हैं। शतक पूरा करने के बाद पंत ने पहले हेलमेट को जमीन पर रखा। इसके बाद उन्होंने गुलाटी मारी और फिर कप्तान शुभमन गिल से गले मिले। पंत ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। इससे पहले आईपीएल 2025 के अपने आखिरी मैच में पंत ने एलएसजी के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ शतक जमाया था। उस समय भी पंत ने गुलाटी मारकर कुछ इस तरह ही जश्न मनाया था।
एमएस धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त
ऋषभ पंत अब भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एमएस धोनी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 6 शतक लगाए थे, जबकि ऋद्धिमान साहा ने 3 शतक लगाए थे। हालांकि अब पंत 7 टेस्ट शतक लगाकर धोनी को पीछे छोड़ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने खास लिस्ट में जगह बना ली है। एशिया के बाहर एक पारी में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा शतक की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत का नाम शामिल हो गया है।
एशिया के बाहर एक पारी में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा तीन शतक
गावस्कर, श्रीकांत और मोहिंदर बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1986
द्रविड़, तेंदुलकर और गांगुली बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2002
सहवाग, द्रविड़ और कैफ बनाम वेस्टइंडीज ग्रॉस आइलेट 2006
जायसवाल, गिल और पंत बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025
संबंधित खबरें
IND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
35 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
1 hr agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
1 hr agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
2 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
5 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines