Rinku Singh: आईपीएल 2025 में अब तक रिंकू सिंह का बल्ला खामोश रहा है। रिंकू के बल्ले से 3 मैचों में सिर्फ 29 रन निकले हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी रिंकू कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 14 गेंदों में 17 रन बनाकर चलते बने। अपनी खोई हुई फॉर्म को तलाशने के लिए रिंकू मुंबई के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए। केकेआर के बल्लेबाज ने एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से खास डिमांड भी कर डाली। रिंकू की डिमांड को हिटमैन ने पूरा भी किया। हालांकि, रिंकू को मुंबई के ड्रेसिंग रूम में देखकर तिलक वर्मा थोड़ा नाखुश नजर आए।
मुंबई के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे रिंकू
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिंकू सिंह मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम में खड़े दिखाई दे रहे हैं। रिंकू को देखकर तिलक भड़क उठते हैं और माजाकिया अंदाज में कहते हैं, “यह देखो खुद के नाम पर इतना अच्छा बैट आया है, लेकिन फिर भी रोहित भैया से बैट मांगने आए हैं।” अब तो आप भी समझ होंगे कि रिंकू एमआई के खेमे में हिटमैन से उनका बल्ला मांगने आए थे। हालांकि, रिंकू की स्पेशल डिमांड को रोहित ने पूरा कर दिया और उनको अपना एक बैट गिफ्ट कर दिया। रिंकू इससे पहले विराट कोहली से भी बल्ला मांग चुके हैं, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।
रिंकू-केकेआर की हालत खस्ता
रिंकू सिंह का बल्ला अब तक टूर्नामेंट में खामोश रहा है। 3 मैचों में रिंकू के बल्ले से सिर्फ 29 रन निकले हैं। इसके साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी कुछ खास नहीं रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन का आगाज अच्छा नहीं हुआ है। डिफेंडिंग चैंपियन को पहले मैच में आरसीबी के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद टीम ने राजस्थान रॉयल्स को पटखनी दी थी।
हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था और पूरी टीम महज 116 रन बनाकर ढेर हो गई थी। मुंबई ने कोलकाता से मिले 117 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 12.5 ओवर में चेज कर डाला था। यानी 3 मैचों में से कोलकाता को महज एक में जीत नसीब हुई है। टीम के ना तो बल्लेबाज अच्छी लय में दिखाई दिए हैं और ना ही गेंदबाज कुछ खास कमाल दिखा पाए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
26 mins agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
43 mins agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
54 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
1 hr ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
2 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines