Ricky Ponting Record: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग आज अपना 50वां बर्थडे मना रहे हैं। इस दौरान दुनियाभर से इस दिग्गज क्रिकेटर को शुभकामनाएं मिल रही हैं। पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया था। जब तक पोंटिंग क्रिकेट खेले, तब तक कई बड़े रिकॉर्ड्स उन्होंने अपने नाम किए। वहीं आज हम आपको पोंटिंग के उन रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आज तक नहीं टूट पाए हैं।
1. 100 से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट जीतने वाले पहले क्रिकेटर
ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकी पोंटिंग ने साल 1995 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने करियर में रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 13378 रन बनाए थे। जिसमें 41 शतक शामिल थे। पोंटिंग 100 से ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले पहले क्रिकेटर भी थे।
2. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन
वनडे क्रिकेट में रिकी पोंटिंग के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर कप्तान 8497 रन बनाए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 375 वनडे मैच खेले थे। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए पोंटिंग ने 13704 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 80 अर्धशतक निकले थे।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट से नहीं इस काम से हुई थी रिकी पोंटिंग की पहली कमाई, रोजाना मिलते थे इतने डॉलर
3. विश्व कप में लगातार 26 जीत
रिकी पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो बार वनडे विश्व कप का खिताब भी जिताया है। इसके अलावा विश्व कप के दौरान रिकी पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा 26 मैचों में जीत दिलाई थी।
4. सबसे ज्यादा विश्व कप मैच खेलने वाले खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग के नाम सबसे ज्यादा विश्व कप मैच खेलने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने विश्व कप में 46 मुकाबले खेले थे। इसके अलावा विश्व कप में बतौर कप्तान भी सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पोंटिंग के नाम रहा है। उन्होंने बतौर कप्तान विश्व कप में 29 मैच खेले थे।
ये भी पढ़ें:- पहले टीम से बाहर, अब कप्तानी भी गई; IPL 2025 से पहले संजू सैमसन को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
IND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
11 mins agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
55 mins agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
1 hr agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
1 hr agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
3 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
4 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
4 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
5 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines