Sanju Samson: विजय हजारे ट्रॉफी 2024 के लिए संजू सैमसन को केरल टीम में नहीं चुना गया था। जिसके बाद अब उनके हाथ से कप्तानी भी चली गई। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन के लिए एक बड़ा झटका है। इससे पहले संजू को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल टीम की कप्तानी करते हुए देखा गया था। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। दरअसल संजू सैमसन ने टूर्नामेंट से पहले केरल टीम के प्रैक्टिस शिविर में भाग नहीं लिया गया था, जिसके चलते उनको ये भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
संजू सैसमन ने बताया कारण
ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल क्रिकेट एसोसिएशन को संजू सैमसन ने प्रैक्टिस शिविर में न शामिल होने का कारण बताया है। हालांकि इसके बाद भी उनको टीम में शामिल नहीं किया गया और न ही कप्तान बनाया गया। केसीए ने सिर्फ उन खिलाड़ियों को शामिल किया जिन्होंने प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लिया था। संजू की जगह अब विजय हजारे ट्रॉफी में सलमान निजार केरल टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
IPL 2025 में आएंगे नजर
आईपीएल 2025 में एक बार फिर से संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को रिटेन करने का फैसला कर लिया था। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी में न खेल पाना संजू के लिए उनकी आगे के टूर्नामेंटों को लेकर बड़ा झटका हो सकता है।
केरल टीम का स्क्वॉड
सलमान नजर (कप्तान), अजनास एम (विकेटकीपर), आनंद कृष्णन, ए इमरान, रोहन कुन्नुमल, शॉन रोजर, कृष्णा प्रसाद, जलज सक्सेना, ए सरवटे, सिजोमन जे, बेसिल थम्पी, बेसिल एनपी, निधिश एमटी, एडेन टॉम, शराफुद्दीन, ए स्कारिया, विश्वेश्वर, वैशाख चंद्रन।