Hardik Pandya: भारतीय टीम 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलने के लिए ग्वालियर पहुंच चुकी है। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाना है। हालांकि टीम इंडिया ने 3 अक्टूबर की रात में अभ्यास भी किया और जमकर पसीना बहाया। टी-20 सीरीज से पहले ये टीम इंडिया का पहला नेट सेशन था। लेकिन इस दौरान भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी अप्रोच से नाराज हो गए। क्या है मामला आइए जानते हैं।
हार्दिक पंड्या से नाराज हुए मोर्ने मोर्कल
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ग्वालियर में नेट सेशन के दौरान मोर्ने मोर्कल, हार्दिक पांड्या के रन-अप पर काम कर रहे थे। रिपोर्ट में दावा किया गया कि मोर्ने सेशन में हार्दिक के छोटे रन-अप से नाखुश दिखे। इस बारे में उन्होंने पांड्या से बात भी की। हार्दिक के रन-अप के अलावा कोच ने उनके रिलीज पॉइंट पर भी काम किया।
हार्दिक की गेंदबाजी पर काम करने के बाद पंड्या ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और युवा गेंदबाज हर्षित राणा को कोचिंग दी और उनकी गेंदबाजी पर काम किया। मयंक यादव का चयन पहली बार टीम इंडिया में हुआ है। आईपीएल 2024 में उन्होंने अपनी स्टीक लाइन और तेज गति से खासा प्रभावित किया था।
फॉर्म को जारी रखना चाहेगी टीम इंडिया
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की खेली गई सीरीज में दमदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय टीम टी-20 सीरीज में भी अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेगी। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
हार्दिक पांड्या आराम के बाद खेलेंगे सीरीज
हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए आखिरी मैच श्रीलंका दौरे पर खेला था। टी-20 सीरीज के बाद उन्होंने वनडे सीरीज में भाग नहीं लिया था। उन्होंने निजी कारणों से आराम मांगा था। वह 2 महीने बाद भारत के लिए खेलेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनसे खासा उम्मीदें होंगी।
टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
ये भी पढ़ें: Women’s t20 world cup 2024: आज इस खूंखार देश से भिड़ेगी भारतीय टीम, आंकड़े चौकाने वाले
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
24 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
32 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
58 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines