Team India Squad CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 11 फरवरी की रात को बीसीसीआई टीम इंडिया का फाइनल स्क्वॉड जारी करता है। टीम को देखकर पहला धक्का यह लगता है कि उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम शुमार नहीं है। बुमराह की जगह हर्षित राणा को मौका दे दिया गया है। वरुण चक्रवर्ती की सरपाइज एंट्री से तो फैन्स खुश हो रहे हैं, लेकिन वरुण को लाने के लिए टीम मैनेजमेंट ने यशस्वी जायसवाल की कुर्बानी दे डाली। वो यशस्वी जिन्होंने बीते महीनों में कुछ भी ऐसा गलत नहीं किया है, जिसके चलते उन्हें मुख्य टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।
वरुण के लिए यशस्वी की कुर्बानी कितनी सही?
वरुण चक्रवर्ती के टीम में आने के बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पांच स्पिनर्स के साथ जाने वाली है। यशस्वी जायसवाल को बाहर करने के बाद टीम के पास तीसरे ओपनर का विकल्प नहीं बचा है। भगवान ना करें कि अगर दुबई में रोहित शर्मा या फिर शुभमन गिल का बल्ला टूर्नामेंट में नहीं चला, तो टीम इंडिया बुरी तरह से फंस सकती है।
यशस्वी स्क्वॉड में वो नाम थे, जो टॉप ऑर्डर में कहीं भी खेलकर मैच का रुख पलटने का दमखम रखते थे। रोहित अभी-अभी फॉर्म में लौटे हैं, तो विराट कोहली का खराब दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में ऑप्शन के तौर पर यशस्वी को टीम में रखा जाना चाहिए था।
भारी ना पड़ जाए फैसला
इसके साथ ही एक गेंदबाज को टीम में लाने की खातिर बल्लेबाज की बलि देने का सिलेक्टर्स का फैसला भी समझ से परे नजर आया। वरुण ने पिछले कुछ समय में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है और इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि, दिक्कत यह है कि टीम इंडिया का स्पिन डिपार्टमेंट तो पूरी तरह से दुरुस्त नजर आ रहा है, लेकिन बल्लेबाजी क्रम में थोड़ी दिक्कतें दिख रही हैं। उम्मीद बस यही करनी होगी कि 5 स्पिनर्स के साथ जाना का फैसला कहीं दुबई में बैक फायर ना कर जाए।
भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम की अगली भिड़ंत पाकिस्तान के साथ 23 फरवरी को होनी है। ग्रुप स्टेज के लास्ट गेम में रोहित की पलटन 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
47 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines