RCB vs UPW Smriti Mandhana Alyssa Healy Match WPL 2024 Live Streaming toss playing 11

RCB vs UPW: आरसीबी के लिए 4 खिलाड़ियों का डेब्यू, यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

WPL 2024 RCB vs UPW: महिला प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे सीजन में आमने-सामने हैं आरसीबी और यूपी वॉरियर्स की टीमें। इस मैच में यूपी की कप्तानी एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस मुकाबले में आरसीबी के लिए चार और यूपी के लिए तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।

WPL 2024 RCB vs UPW: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का दूसरा मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में ही खेला जा रहा है। इस मुकाबले में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने चुनौती है यूपी वॉरियर्स की। आरसीबी की कमान संभाल रही हैं महिला स्टार स्मृति मंधाना और दूसरी ओर यूपी वॉरियर्स की कप्तानी है ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिसा हीली के हाथों में। इस मैच से पहले यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं बैंगलोर की टीम पहले बल्लेबाजी करती दिखेगी। इस मैच में आरसीबी के लिए चार खिलाड़ी डेब्यू करती दिखेंगी।

विज्ञापन

कौन सी 4 खिलाड़ी करेंगी डेब्यू?

आरसीबी की टीम पिछले सीजन खास परफॉर्मेंस नहीं कर पाई थी। टीम ने सिर्फ दो मैच ही जीते थे। इसलिए अब यह टीम नई स्ट्रेटजी के साथ काम करना चाहती है। टीम ने चार खिलाड़ियों को अपनी कैप दी है। यानी चार खिलाड़ी आरसीबी के लिए डेब्यू कर रही हैं। उनमें से नाम हैं सभिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिनिउक्स और सोभना आशा के। यूपी ने भी तीन खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया।

विज्ञापन

स्मृति मंधाना का जोरदार स्वागत

आरसीबी की टीम मैदान पर उतरे और स्टेडियम अगर बेंगलुरु का चिन्नास्वामी होता है तो फैंस का जोश और उत्साह चरम पर होता है। ऐसा ही यहां देखने को मिला। स्मृति मंधाना पूरे भारत की चहेती क्रिकेटर हैं। वहीं जब आरसीबी की जर्सी उन्होंने पहनी तो उनका फैन बेस और ज्यादा बढ़ गया। यही कारण था कि टॉस के दौरान जब उनके बोलने की बारी आई तो उनका इस तरह फैंस ने शोर मचाकर जोरदार स्वागत किया कि उनकी आवाज दब गई। फैंस के नारों में बस गूंज थी अपनी चहेती क्रिकेटर स्मृति मंधाना के नाम की।

विज्ञापन

दोनों टीमों की Playing 11

आरसीबी: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डेवाइन, सभिनेनी मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनिउक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयांका पाटिल, सिमरन बहादुर, सोभना आशा, रेणुका ठाकुर सिंह।

विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, पूनम खेमनार, श्वेता सेहरावत, ग्रेस हैरिस, साइमा ठाकुर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ