---विज्ञापन---

खेल angle-right

WPL 2024 के बीच आई दुखद खबर, मैच के बाद हुआ खास शख्स का निधन; रांची टेस्ट में भी बांधी गई काली पट्टी

India vs England Ranchi Test, WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग और भारत व इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच एक दुखद खबर सामने आई। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए पहले मुकाबले का हिस्सा रहे एक खास शख्स का अचानक निधन हो गया। इसका असर रांची टेस्ट पर भी दिखा और वहां भी मातम छाया रहा।

---विज्ञापन---

India vs England Ranchi Test, WPL 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं बेंगलुरु में शुक्रवार 23 फरवरी से महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज हो गया है। इसी बीच शनिवार को क्रिकेट की दुनिया में एक दुखद खबर आई। शुक्रवार को बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच का हिस्सा रहे एक खास शख्स का निधन हो गया। इसके बाद WPL से लेकर रांची टेस्ट तक इसका मातम पसरा रहा। रांची में भारत-इंग्लैंड टेस्ट के बीच कैमरामैन काली पट्टी बांधे नजर आए। वहीं मैच के बीच कमेंट्री के दौरान भी कमेंटेटर्स ने बताया कि एक ऐसा वाकिया हुआ जिसके बाद महिला प्रीमियर लीग के बीच दुखद खबर सामने आई।

किसका हुआ निधन?

आपको बता दें कि जिस शख्स का निधन हुआ वो थे क्रिकेट की दुनिया के वरिष्ठ कैमरापर्सन Kamalanadimuthu Thiruvalluvan जिन्हें Thiru भी कहा जाता था। उनके निधन के बाद महिला प्रीमियर लीग के बीच मातम छा गया। थिरु शुक्रवार रात मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले का भी हिस्सा थे। उनके निधन के बाद रांची टेस्ट में भी शनिवार को दूसरे दिन कैमरामैन अपने हाथ पर काली पट्टी बांधे नजर आए।

---विज्ञापन---


सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी सामने आई। वहीं भारत-इंग्लैंड टेस्ट के दूसरे दिन कमेंटेटर्स ने भी इस बात की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर थिरु के निधन पर कुछ लोगों ने शोक संदेश पोस्ट किए। वहीं से पता चला कि वह शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच का हिस्सा भी थे। बीसीसीआई ने भी वीडियो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर का मैच के बाद हुआ निधन, पूर्व खिलाड़ी ने दोस्त को खोने के बाद जताया शोक

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर मारी बाजी

अगर WPL की बात करें तो इस लीग के दूसरे सीजन का शुक्रवार को शानदार आगाज हुआ। पहले ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारों ने परफॉर्म किया। उसके बाद मैच में भी कांटे की टक्कर देखने को मिली और आखिरी गेंद पर डेब्यूटेंट सजीवन सजना ने छक्का लगाकर टीम को यादगार जीत दिला दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के घर छाया मातम, करीबी के निधन की पत्नी धनश्री ने दी जानकारी

---विज्ञापन---

रांची टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। पहली पारी में इंग्लिश टीम ने 353 रन बनाए थे। जवाब में दूसरे दिन के अंत तक भारत ने 7 विकेट खोलकर 219 रन बनाए थे। कुलदीप यादव 17 और ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे। उससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 73 रन की शानदार पारी खेली लेकिन उनके अलावा कोई भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।

यह भी देखें:- IND Vs ENG 4th Test Day 2: तय हो गई Team india की हार, ये 5 रहे गुनहगार! Yashasvi ने बचा ली इज्जत!

---विज्ञापन---

First published on: Feb 24, 2024 05:36 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola