---विज्ञापन---

खेल angle-right

MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सजना ने दिलाई जीत

WPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग का शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ शानदार मैच के रूप में आगाज हुआ। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को धूल चला दी। मैच में स्टार बन गईं मुंबई को आखिरी गेंद पर छक्का लगाने वाली डेब्यूटेंट सजीवन सजना।

---विज्ञापन---

WPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का शुक्रवार 23 फरवरी से आगाज हो चुका है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और पहले सीजन की रनर अप दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ तक पहुंचा और अंत में मुंबई ने बाजी मार ली। इस मैच में पहले खेलते हुए दिल्ली की टीम ने रिकॉर्ड 171 रन का स्कोर बनाया था। इस लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 173 रन बना दिए। मैच की स्टार बनीं सजीवन सजना जिन्होंने डेब्यू मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

सजीवन सजना बनीं स्टार

यह मैच बेहद ही रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। टीम को दो गेंद पर पांच रन चाहिए थे और गेंद थी एलिस कैप्सी के हाथों में। इसके बाद 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हरमनप्रीत कौर 55 रन बनाकर आउट हो गईं। इससे पहले ओपनिंग बैटर यास्तिका भाटिया ने 57 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अंत में नैया को पार लगाया डेब्यूटेंट सजीवन सजना ने। उन्होंने जब टीम को एक गेंद पर पांच रन चाहिए थे तो आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। आखिरी ओवर में टीम 12 रन की जरूर थी एक चौका हरमनप्रीत कौर ने भी इस ओवर में लगाया था।

---विज्ञापन---

कप्तान ने की तारीफ

मैच के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सजना की तारीफ की। इस मैच में फील्डिंग के दौरान सजना काफी आलोचनाओं का शिकार हो रही थीं। उन्होंने मैच में कैप्सी का कैच भी छोड़ा था। पर आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपने सभी पाप धुल दिए और हमेशा-हमेशा के लिए अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर कर दिया। मुंबई इंडियंस की यह जीत एक और मायने में खास रही। इससे पहले कभी भी टीम चेज करते हुए इस लीग में नहीं हारी है। आज का मैच जीतकर भी टीम अजेय है।

---विज्ञापन---

दिल्ली का रिकॉर्ड स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले एलिस कैप्सी के 75 रनों की बदौल 171 रन का स्कोर खड़ा किया था। यह स्कोर इस लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर था। मगर दिल्ली की टीम दुर्भाग्यवश इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई। दिल्ली की बल्लेबाजी की स्टार रहीं कैप्सी अंत में आखिरी ओवर में 12 रन नहीं डिफेंड कर पाईं और विलेन बन गईं। इस मैच में शानदार अर्धशतक के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: शमी की जगह GT में आ सकते हैं छोटे भाई मोहम्मद कैफ, दोनों की सैलरी में जमीन आसमान का अंतर

यह भी पढ़ें- WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड स्कोर, अभी तक कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 23, 2024 11:29 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola