हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RCB के चैंपियन बनते ही फैंस के लिए आई बुरी खबर, अहम इवेंट हुआ रद्द

RCB vs PBKS: 3 जून को आईपीएल 2025 फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रच दिया। हालांकि जीत के बाद आरसीबी फैंस को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। आरसीबी ने पंजाब को 6 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। 18 साल का सूखा आरसीबी ने खत्म कर दिया और आखिरकार आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दुनिया में मौजूद आरसीबी फैंस जीत का जश्न मना रहे हैं। हालांकि इसी बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक अहम इवेंट रद्द कर दिया गया है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है।

आरसीबी फैंस को बड़ा झटका

साल 2008 से आईपीएल में भाग ले रही आरसीबी ने आखिरकार साल 2025 में अपना पहला खिताब जीता। टीम लगातार ट्रॉफी जीतने की कोशिश कर रही थी। लेकिन हर सीजन टीम को निराशा के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लगा था। लेकिन इस सीजन आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया।

इन 18 सालों में आरसीबी के फैंस ने टीम को खूब सपोर्ट किया। टीम के खराब और अच्छे प्रदर्शन पर भी फैंस हमेशा आरसीबी के साथ खड़े रहे थे। शायद यही कारण था कि ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली ने भी फैंस का शुक्रिया अदा किया और ट्रॉफी को फैंस के लिए डेडिकेट भी किया।  इसके बाद आरसीबी बेंगलुरु में ओपन बस परेड निकालने वाली थी। लेकिन अब इस बड़े इवेंट को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शहर में भारी यातायात और भीड़ के कारण ऐसा फैसला लिया गया है। हालांकि ये खबर फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

विज्ञापन

इस तरह आरसीबी बनी चैंपियन

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 190 रनों का स्कोर बनाया था। टीम की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी निभाई। इसके अलावा जितेश शर्मा 10 गेंदों में 24 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम के लिए अहम योगदान निभाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 7 विकेट के नुकसान पर 184 रनों पर ही सिमट गई। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन शशांक सिंह ने बनाए। उन्होंने 30 गेंदों में 61 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola