IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। नए सीजन नें रजत पाटीदार आरसीबी की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। रजत आरसीबी के आठवें कप्तान बने हैं। इससे पहले फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी की कप्तानी करते हुए देखा गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में भी टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। अब नए सीजन में रजत के कंधों पर आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।
कप्तानी में रजत पाटीदार का रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में रजत पाटीदार पहली बार किसी टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में रजत को कप्तानी करते हुए देखा गया है, जिसमें उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। इस बार रजत पाटीदार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 15 मैचों में कप्तानी करते हुए देखा गया था। जिसमें से उनकी कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम ने 15 में से 12 मैचों मे जीत और 3 मैचों में हार का सामना किया था।
ये भी पढ़ें:- हो गया ऐलान, Virat Kohli नहीं RCB का नया कप्तान बना यह खिलाड़ी, IPL 2025 में संभालेगा कमान
साल 2021 में RCB के साथ जुड़े थे रजत
रजत पाटीदार को साल 2021 में आरसीबी ने महज 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद से लगातार ये खिलाड़ी आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलता आ रहा है। इस बार आरसीबी ने रजत को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रजत पाटीदार ने अभी तक आईपीएल में 27 मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 799 रन बनाए हैं। इस दौरान रजत के बल्ले से एक शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: इन 4 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल की जंग, कैसा रहा है रिकॉर्ड, जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines