Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

पाकिस्तान की धरती पर रचिन रविंद्र ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नए नवेले खिलाड़ी का बड़ा करिश्मा

Rachin Ravindra: बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए भी एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया।

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Feb 24, 2025 22:31

Rachin Ravindra:  बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में रचिन रविंद्र ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। इस सेंचुरी की मदद से रचिन रविंद्र ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रचिन रविंद्र का पाकिस्तान की धरती पर करिश्मा

रावलपिंडी के मैदान पर युवा रचिन रविंद्र ने एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया। टीम के लिए मुश्किल परिस्थति में उतरे रचिन ने अपने डेब्यू चैंपियंस ट्रॉफी मैच में शतकीय पारी खेली। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड की ओर से आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

---विज्ञापन---

रचिन, आईसीसी वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू में शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने 4 शतक बना दिए हैं। रचिन रविंद्र ने केन विलियमसन को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम 3 शतक दर्ज हैं।

112 रनों की शानदार पारी

रचिन रविंद्र ने इस मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 12 चौके और 1 छक्के अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने 106.67 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। उनके अलावा टॉम लैथम ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 76 गेंदों में 55 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया।

First published on: Feb 24, 2025 10:12 PM

संबंधित खबरें