पाकिस्तान में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को मौजूदा समय का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। दोनों ही खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की टीम के लिए काफी रन बनाए हैं और लगातार टीम के लिए खेल रहे हैं। रिजवान टीम के लिए वनडे और टी20 में कप्तानी भी कर रहे हैं। इसी बीच दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जल्द ही इन दोनों खिलाड़ियों को पाकिस्तान का एक क्रिकेटर पीछे छोड़ देगा। अश्विन को इस खिलाड़ी में वो सभी खूबियां नजर आ रही है जो इसे पाकिस्तान क्रिकेट का अगला पोस्टर बॉय बनाए। आइए आपको भी बताते हैं इस खिलाड़ी के बारे में।
पाकिस्तान का अगला सुपरस्टार!
भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान नहीं बल्कि सलमान आगा वनडे में बेस्ट बल्लेबाज है। सलमान आगा ने बीते सालों में पाकिस्तान के लिए टेस्ट और वनडे में शानदार प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत दिखाई है. इसी के चलते पिछले साल उनको टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। अश्विन के मुताबिक सलमान ही पाकिस्तान के अगले सुपरस्टार होंगे।
सलमान आगा बनेंगे पोस्टर बॉय
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अश्विन ने कहा, “सलमान आगा एक शानदार खिलाड़ी है। उनके पास क्वालिटी है और वो प्रेशर हैंडल करना जानते हैं। कई सालों के बाद मुझे किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी में इस तरह का फील्ड प्रेजेंस देखने को मिला है। पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए सलमान पोस्टर बॉय बन सकते हैं। मुझे उनकी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। वो बाबर आजम और रिजवान को पीछे छोड़ देंगे।”
सलमान आगा का इंटरनेशनल करियर
पाकिस्तान के लिए सलमान आगा ने साल 2022 में डेब्यू किया था। उन्होंने 33 वनडे मैचों की 26 पारियों में टीम के लिए 45 से ज्यादा की औसत से 915 रन बनाए हैं। इस दौरान वो एक शतक और 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं। टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 40 पारियों में 1317 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़िए- Champions Trophy 2025: शुभमन गिल क्यों बनाए गए टीम इंडिया के उपकप्तान? रोहित शर्मा ने खोला राज
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines