IPL 2025: आईपीएल 2025 को लेकर सभी टीमें तैयारी कर रही हैं। इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी फ्रेंचाइजियां अपने दल में बदलाव करने के मूड से उतरने वाली हैं। सभी की नजर पंजाब किंग्स पर भी रहने वाली हैं। इस बार पंजाब में कप्तान के अलावा खिलाड़ियों में भी कई बदलाव होंगे। वहीं प्रीति जिंटा की टीम के सबसे अहम खिलाड़ी पर तलवार लटक सकती है। इस खिलाड़ी को बाहर किया जा सकता है।
बाहर हो सकता है अहम खिलाड़ी
आईपीएल 2025 से पहले पंजाब के सबसे अहम खिलाड़ी जितेश शर्मा का पत्ता साफ हो सकता है। जितेश शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में बताया है कि अभी तक फ्रेंचाइजी ने उनसे रिटेन करने की बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर मैं उनके प्लान में हूं, तो वे मुझे रिटेन करेंगे अन्यथा वे नहीं करेंगे क्योंकि मुझे अभी तक पंजाब किंग्स से कोई संदेश नहीं मिला है। जितेश शर्मा पंजाब के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए देखे गए हैं। उन्होंने कई बार पंजाब को फंसे हुए मुकाबले को जिताने में मदद की है। लेकिन आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स का रिटेंशन को लेकर जितेश से बात न करना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज का पत्ता साफ हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- कभी नहीं टूट पाएगा क्रिकेट इतिहास का ये रिकॉर्ड, भारतीय दिग्गज ने किया था बड़ा कारनामा
नए कप्तान की तलाश में पंजाब
आईपीएल 2025 से पहले पंजाब के नियामित कप्तान शिखर धवन ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में अब वो पंजाब किंग्स की ओर से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पंजाब आगामी सीजन से पहले अपने नए कप्तान की तलाश में है। मेगा ऑक्शन में पंजाब की नजरें नए कप्तान पर भी हो सकती है।
कैसा रहा है जितेश शर्मा का प्रदर्शन?
आईपीएल 2024 में जितेश शर्मा ने खेले गए 14 मैच में 17 की औसत के साथ 187 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 131.69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। अब तक खेले गए 40 आईपीएल मैच में इस खिलाड़ी ने 22.81 की औसत के साथ 730 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 151.14 का रहा है, जो इस बल्लेबाज को खास बनाता है।
ये भी पढ़ें:- महज 1 ओवर ने खत्म कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, 4 रन देकर झटके थे 6 विकेट
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
59 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines